स्योलपुरा में शिव मंदिर में चोरी: अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दान पात्र से नगदी चुराई, ग्रामीणों में आक्रोश; नियमित गश्त की मांग
स्योलपुरा में शिव मंदिर में चोरी: अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दान पात्र से नगदी चुराई, ग्रामीणों में आक्रोश; नियमित गश्त की मांग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ीनगर : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के स्योलपुरा गांव स्थित शिव मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दान पात्र में रखी नगदी चुरा कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है और लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।पुजारी भोपेन्द्र शर्मा ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दान पात्र खुला पड़ा था और उसमें रखी नगदी गायब थी।

इसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई।चोरी की सूचना पर खेतड़ीनगर थाने से हेड कांस्टेबल अरुणा मय जाप्ता मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। पूर्व सरपंच हुक्मीचंद ने मामले में लिखित शिकायत देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व सरपंच हुक्मीचंद ने बताया कि स्योलपुरा और आसपास के क्षेत्र में इससे पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि शाम के समय विद्यालय के पास कुछ असामाजिक तत्व इकट्ठा होकर बैठते हैं और शराब का सेवन करते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब होता है और चोरी जैसी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और मंदिर व सार्वजनिक स्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा नहीं हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।इस मौके पर प्रसादाराम, सुनील, हरिराम, लीलाधर, राकेश, मागुराम तंवर, नोरंगलाल, धर्मेन्द्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2132941

