[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में चिकित्सा विभाग के साथ एसडीएम की बैठक:एचपीवी वैक्सीनेशन में सहयोग का आह्लान, नकारात्मक भ्रांतियों को लेकर जताई चिंता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में चिकित्सा विभाग के साथ एसडीएम की बैठक:एचपीवी वैक्सीनेशन में सहयोग का आह्लान, नकारात्मक भ्रांतियों को लेकर जताई चिंता

खेतड़ी में चिकित्सा विभाग के साथ एसडीएम की बैठक:एचपीवी वैक्सीनेशन में सहयोग का आह्लान, नकारात्मक भ्रांतियों को लेकर जताई चिंता

खेतड़ी : खेतड़ी पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम सुनील कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। एसडीएम ने राजकीय और निजी स्कूलों के संस्था प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाया जाएगा

एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने बताया-राज्य सरकार ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि देश में महिलाओं को होने वाले कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नकारात्मक भ्रांतियों पर जताई चिंता

एसडीएम चौहान ने वैक्सीनेशन को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मक भ्रांतियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस टीकाकरण अभियान का सफल होना आवश्यक है। अभिभावकों को किसी भी प्रकार की शंका होने पर अपने नजदीकी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर से जानकारी लेने की सलाह दी गई। उन्होंने अफवाहों से दूर रहकर बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

उप जिला अस्पताल में चल रहा अभियान

यह अभियान खेतड़ी ब्लॉक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपजिला अस्पताल पर चलाया जा रहा है। इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, डॉ. महेंद्र सैनी, सीबीईओ अनुकंपा अरडावतिया, राजेंद्र यादव, मनोज कुमार सहित चिकित्सा और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles