NH-11 पर धागे से भरा ट्रक पलटा:जानवर को बचाने की कोशिश में डिवाइडर से टकराया
NH-11 पर धागे से भरा ट्रक पलटा:जानवर को बचाने की कोशिश में डिवाइडर से टकराया
झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में नेशनल हाईवे-11 (बायपास) पर बीती रात एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। यह हादसा मलसीसर रोड स्थित कैम्ब्रिज स्कूल के पास हुआ। दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोट आई है।
जानवर आया सामने, बचाने में पलटा
जानकारी के अनुसार रात को हरियाणा के पानीपत की ओर जा रहा ट्रक धागे (कपास की गांठों) से भरा हुआ था। जब ट्रक NH-11 बायपास पर फ्लाईओवर पार कर मलसीसर रोड के पास पहुंचा, तो अचानक एक अज्ञात जानवर सड़क के बीच आ गया।
ड्राइवर ने जानवर को बचाने के लिए तेजी से कट मारा, जिससे वह ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रक सीधे डिवाइडर से जा टकराया और सड़क के किनारे पलट गया।


लोगों ने की मदद, सुरक्षित निकाला
अनियंत्रित ट्रक के डिवाइडर से टकराने पर आवाज इतनी जोर से हुई कि आस–पास के लोग चौंक गए। पलटने से ट्रक के केबिन और बॉडी को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, चालक को मामूली चोटें ही आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक की मदद की और उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2132941

