16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण, 1 मई से स्वगणना का मौका; 20 मिनट में भर सकेंगे डाटा
16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण, 1 मई से स्वगणना का मौका; 20 मिनट में भर सकेंगे डाटा
सीकर : जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण व गणना का कार्य किया जाएगा। इससे पहले 1 मई से 15 मई तक स्वगणना चरण चलेगा, जिसमें नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने आमजन से इस कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके जरिए सामाजिक, आर्थिक और जनसंख्या से जुड़ी जानकारी एकत्रित की जाती है। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न विकास योजनाएं तैयार करती है।
ऑनलाइन खुद भर सकेंगे जानकारी
स्वगणना के तहत नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपने परिवार की जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा 14 भाषाओं में उपलब्ध होगी और प्रक्रिया पूरी करने में करीब 15-20 मिनट का समय लगेगा। जानकारी दर्ज करने के बाद स्वगणना पहचान संख्या मोबाइल या ई-मेल पर प्राप्त होगी।
घर-घर पहुंचेगे प्रगणक
16 मई से प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। इस दौरान स्वगणना करने वाले नागरिकों को अपनी पहचान संख्या बतानी होगी, जिससे डाटा का सत्यापन किया जा सके।
डाटा रहेगा पूरी तरह गोपनीय
कलेक्टर ने बताया कि जनगणना के दौरान एकत्रित की गई सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी।
डिजिटल तकनीक का होगा उपयोग
डिजिटल इंडिया के तहत इस बार जनगणना में मोबाइल एप के जरिए डाटा संग्रहण किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक तेज, सटीक और पारदर्शी बनेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2131905


