चूरू में आधा दर्जन एम्बुलेंस हमेशा रहती हैं। ख़राब क्या एंबुलेंस 108 में फैली महामारी
चूरू में आधा दर्जन एम्बुलेंस हमेशा रहती हैं। ख़राब क्या एंबुलेंस 108 में फैली महामारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर एम्बुलेंस 108 में कोई महामारी फैल गई है। तभी तो आधा दर्जन एम्बुलेंस हमेशा बीमार रहती हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां जेल के सामने रीको एक नम्बर रोड़ पर स्थित एक गैराज में रोजाना आधा दर्जन एम्बुलेंस खड़ी रहती हैं या हाजरी लगाकर जाती हैं। यहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां एम्बुलेंस आती ही रहती हैं। इनमें खराबी क्या हो जाती है, ये तो पता नहीं चला है। इतनी बड़ी संख्या में रोजाना एम्बुलेंस का खराब होना समझ से बाहर है। ये वास्तव में ही खराब हो जाती हैं या फिर भ्रष्टाचार नामक महामारी फैल गई है, ये तो उच्च स्तरीय जांच होने पर ही पता चलेगा। उच्च अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कहीं सरकार को राजस्व की हानि तो नहीं हो रही है। हर माह कितनी एम्बुलेंस कारखाने जाती हैं और कितने रुपए खर्च होते हैं? जांच पड़ताल का विषय है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2131884


