चूरू लॉ कॉलेज की प्रमा चौधरी, भूपेश दीक्षित तथा कुलजीत कौर दीक्षांत समारोह में होंगे सम्मानित
प्रदेश स्तरीय मैरिट में दस टॉप- टेन में आने पर होगा सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय विधि महाविद्यालय की प्रमा चौधरी, भूपेश दीक्षित एवं कुलजीत कौर ने डॉ बी आर अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय जयपुर की राज्यस्तरीय मैरिट लिस्ट में टॉप दस में शामिल हुए है, जिन्हें विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा। चूरू लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस. के सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2022-23 (एल एल. बी त्रिवर्षीय प्रोग्राम) में प्रमा चौधरी ने कुल 2700 में से 1807 नंबर लाकर प्रदेश में सातवा पायदान हासिल किया है । वही सत्र 2024-25 (त्रिवर्षीय प्रोग्राम एलएल. बी) में भूपेश दीक्षित ने कुल 2700 में से 1774 नंबर लगा प्रदेश में नवी रैंक हासिल की है वही सत्र 2023-24(एलएल.एम दो वर्ष प्रोग्राम) में कुलजीत कौर ने कुल 1000 में से 638 नंबर लाकर पांचवीं पोजीशन प्राप्त की है। इन तीनों छात्रों ने अपने- अपने शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के टॉप दस बच्चों में आकर न केवल महाविद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि चूरू जिले का नाम संपूर्ण राजस्थान में रोशन किया है । यहां यह भी गौरतलब रहे कि प्रमा चौधरी वर्तमान में न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर जे एस) भी है । यहां पर प्रमा चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय प्राचार्य डॉ सैनी व परिवार जनों को दिया । वही भूपेश दीक्षित ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सैनी का निरंतर मार्गदर्शन व उनके दादाजी बनवारी लाल दीक्षित एडवोकेट के सिद्धांतों को आत्मसात करना ही उनकी सफलता की वजह है। वहीं कुलजीत कौर ने भी प्राचार्य सैनी व अन्य लेक्चरर का सहयोग व परिवार के आशीर्वाद को ही सफलता की वजह बताया है । वहीं इस उपाधि से चूरू शहर का नाम भी प्रदेश पटल पर गौरवान्वित होगा। गौरतलब रहे कि चूरू लॉ कॉलेज ने प्रदेश को अनेक न्यायिक मजिस्ट्रेट और अनेक विधि अधिकारी दिए है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131878


