निजी कोचिंग संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:अचानक तबीयत बिगड़ी, हिसार ले जाते समय तोड़ा दम
निजी कोचिंग संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:अचानक तबीयत बिगड़ी, हिसार ले जाते समय तोड़ा दम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
चिड़ावा : चिड़ावा में एक निजी कोचिंग संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजगढ़ के खेड़ू बड़ी निवासी 42 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र सूरजभान के रूप में हुई है। प्रदीप कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत झुंझुनू ले गए, जहाँ हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया।
हिसार ले जाते समय रास्ते में ही प्रदीप कुमार ने दम तोड़ दिया और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का चिड़ावा के उप-जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक के भाई ने पुलिस में दी रिपोर्ट में कुछ लोगों पर प्रदीप कुमार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उन पर भारी दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। चिड़ावा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई बलबीर चावला का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। लेकिन पुलिस हर पहलू से इसकी जांच करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131850


