मातृशक्ति ने सीता नवमी पर्व मनाया
मातृशक्ति ने सीता नवमी पर्व मनाया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति आयाम के तत्वावधान में नागरपुरा स्थित पानी की टंकी बालाजी मंदिर में सीता नवमी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति खंड संयोजिका अनिता कुमावत ने माता सीता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि माता सीता बचपन से ही गुणवान स्वभाव के कारण सबकी प्रिय रहीं और उन्होंने धर्म, संस्कार, शालीनता, तप, परिवार प्रेम व सेवा भाव का संदेश दिया। उनके जीवन में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भरता जैसे गुण भी प्रमुख रूप से देखने को मिलते हैं, जो आज भी प्रेरणादायक हैं।
इससे पूर्व उपस्थित महिलाओं ने राम दरबार में पूजा-अर्चना की और भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन सह-संयोजिका कुसुमलता जांगिड़ ने किया। इस अवसर पर पिंकी जांगिड़, सुनीता जांगिड़, मुन्नी कुमावत, मुन्नी शर्मा, शिफू सैनी, सुंदर देवी, अमरावती, कमला देवी, मंजू देवी, चूकिया देवी, गीता देवी, छोटी देवी, संपत्ति देवी, संतरा, सावित्री देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131695

