[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई

श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

मुकुंदगढ़ : धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ वार्ड नंबर 01 स्थित पावर हाउस रोड के शिवालय से बुधवार को श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा का आयोजन चित्रकूट निवासी कथावाचक श्री अवधेश शास्त्री के सानिध्य में हो रहा है।

इस अवसर पर दिलीप कुमार (समाजसेवी), दिनेश चेजारा (लेखाधिकारी), विजय शर्मा एवं राजेश शर्मा ने पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कलश यात्रा डीजे के साथ शिवालय से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गोपीनाथ जी मंदिर तक निकाली गई, जिसमें सर्वसमाज की सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कथा 29 अप्रैल से 5 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। 6 मई को सुबह 9:15 बजे हवन के साथ कथा का समापन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles