[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नृसिंह प्राकट्य महोत्सव आज से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नृसिंह प्राकट्य महोत्सव आज से

नृसिंह प्राकट्य महोत्सव आज से

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर (नृसिंह भैरव धाम), नानसा गेट में 29 व 30 अप्रैल 2026 को श्री नृसिंह प्राकट्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिवार की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव के तहत आज 29 अप्रैल को प्रातः 8:15 बजे पंचामृत अभिषेक तथा सायं 4:15 बजे संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। वहीं 30 अप्रैल को प्रातः 8:15 बजे श्री नृसिंह महायज्ञ, सायं 4:15 बजे नगर भ्रमण (पालकी यात्रा) तथा सायं 7:15 बजे महाआरती व प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री नृसिंह जी के आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles