शिक्षाविद रामजीलाल शर्मा पंचतत्व में विलीन, हजारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
91 वर्ष की आयु में निधन, शिक्षा सेवा में समर्पित रहा जीवन
सुल्ताना : अमरपुरा निवासी वरिष्ठ शिक्षाविद रामजीलाल शर्मा का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई और शिक्षा जगत ने एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व खो दिया। अंतिम संस्कार के दौरान उनके पुत्र जितेंद्र, विजेंद्र और युधिष्ठिर शर्मा ने अश्रुपूरित नेत्रों से मुखाग्नि दी। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और अपने प्रिय गुरुजी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

रामजीलाल शर्मा ने राजकीय सेवा में रहते हुए शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया और बाद में सुल्ताना में राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा से वंचित बच्चों को नई दिशा दी। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने में समर्पित किया।
उनके पढ़ाए हजारों विद्यार्थी आज देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत होकर उनका नाम रोशन कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार उनकी धर्मपत्नी शांति देवी का वर्ष 2019 में देहांत हो चुका था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। क्षेत्र के विद्वानों और समाजसेवियों ने उनके निधन को शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2130532

