[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए राहत, विद्यालय में लगाए परिंडे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए राहत, विद्यालय में लगाए परिंडे

विद्यार्थियों ने संभाली पानी भरने की जिम्मेदारी, भामाशाह ने किया सहयोग

बिसाऊ : कस्बे के सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय बालिका विद्यालय परिसर में भीषण गर्मी के बीच पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सराहनीय पहल की गई। मंगलवार को विद्यालय प्राचार्य पवन कुमार वर्मा के सानिध्य में वरिष्ठ अध्यापिका शकुंतला दहिया द्वारा परिंडे लगवाए गए।

गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से यह पहल भामाशाह सहयोग के तहत की गई। विद्यालय परिसर में लगाए गए परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से ली, जिससे उनमें सेवा भाव और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रसारित हुआ।

इस अवसर पर सुनीता, सुरेंद्र कुमार और कनिष्ठ सहायक प्रियंका का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रसाद भी वितरित किया गया।

प्राचार्य पवन कुमार वर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाते हैं।

Related Articles