सादुलपुर में 61 खिलाड़ियों का हुआ सम्मान:पहली प्री-स्टेट चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई, उज्जवल भविष्य की कामना की
सादुलपुर में 61 खिलाड़ियों का हुआ सम्मान:पहली प्री-स्टेट चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई, उज्जवल भविष्य की कामना की
सादुलपुर : सादुलपुर में 1st प्री-स्टेट चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई करने वाले 61 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए
समारोह में अकादमी के प्राचार्य और मुख्य अतिथियों ने चयनित खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। अपने संबोधन में उन्होंने इस उपलब्धि को खिलाड़ियों, अकादमी और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
उज्जवल भविष्य की कामना की
इस अवसर पर नरेश झाझड़िया, जोगेंद्र झाझड़िया, कृष्ण जांगिड़, सुभाष झाझड़िया, नरेंद्र सांगवान, अनिल शास्त्री, दिनेश ख्यालिया, धीरज जाट और टेनिस मेहरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह और गौरव का माहौल बना रहा। अंत में, अकादमी प्रशासन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130249


