[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ का जनसैलाब, हजारों लोगों ने सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ का जनसैलाब, हजारों लोगों ने सौंपा ज्ञापन

बीदासर में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ का जनसैलाब, हजारों लोगों ने सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : क्षेत्र में गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को बीदासर में ऐतिहासिक जनसैलाब देखने को मिला। अभियान के तहत निकाली गई विशाल रैली में हजारों की संख्या में गो-भक्तों, युवाओं और नागरिकों ने भाग लेकर गौ माता के प्रति अपनी आस्था और समर्थन प्रकट किया।

रैली गौशाला दड़ीबा से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान “गौ माता को सम्मान दो” और “गौ संरक्षण लागू करो” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। रैली के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने, गौशालाओं को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने तथा गौ सेवा को बढ़ावा देने की मांग की गई।

आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि बीदासर में मिला जनसमर्थन इस अभियान को और गति देगा। आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो यह जनआंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

बीदासर उपखंड अधिकारी को बीदासर तहसील के सभी गौ सेवकों द्वारा पिछले 15 दिनों से चलाए जा रहे विशाल हस्ताक्षर अभियान के तहत विशाल जनसैलाब के साथ ज्ञापन सोंपा। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में सुरजीत देरससरी, लक्ष्मण दर्जी, रघुवीर सिंह, मनोहर सिंह, महिपाल सिंह, राजू शर्मा, गुड्डू सोनी, लाल चंद, ओमप्रकाश, रौनक तेजस्वी, जीतसिंह मेड़तिया, गौ भक्त गिरधारी पुनिया, गौ रक्षक टीम बीदासर से गौ भक्त अर्जुन से सैन, प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, नोरतन जाट, कमल दुगड़, महेन्द्र सैन, आनन्दपाल सिंह, कालू राजपुरोहित, बाबुलाल जाट, ब्रह्म प्रकाश ओझा, गोरर्धन सैन, ओमप्रकाश दायमा,व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार टांटिया,सुजीत, शंकर लाल सुथार,श्री कृष्ण गौशाला समिति गौशाला अध्यक्ष रामप्रताप माचरा, रामदयाल, छगनलाल पारीक, सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे।

Related Articles