24वें वार्षिक उत्सव पर गूंजा सुंदरकांड पाठ, भक्ति से सराबोर हुआ श्रीराम मंदिर परिसर
24वें वार्षिक उत्सव पर गूंजा सुंदरकांड पाठ, भक्ति से सराबोर हुआ श्रीराम मंदिर परिसर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिला मुख्यालय स्थित नई सड़क के श्री राम मंदिर में श्री हनुमान भक्त मंडल सुंदरकांड समिति द्वारा 24वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंगलमूर्ति हनुमान जी महाराज के सुंदरकांड पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मोहल्लेवासियों के आपसी सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हनुमान जी की आराधना की। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और संकीर्तन में शामिल भक्तजन भक्ति रस में सराबोर हो गए।
समिति के अध्यक्ष देवकीनंदन ने बताया कि श्री हनुमान भक्त मंडल सुंदरकांड समिति द्वारा पिछले 24 वर्षों से प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से निस्वार्थ भाव से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह परंपरा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है। इस अवसर पर समिति सदस्यों एवं मोहल्लेवासियों ने हनुमान जी महाराज से सभी के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2129227


