[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पांच दिवसीय परिंडा लगाओ, पक्षी बचाओ अभियान का हुआ समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पांच दिवसीय परिंडा लगाओ, पक्षी बचाओ अभियान का हुआ समापन

511 परिन्डा लगाकर पक्षियों के लिए की पानी की व्यवस्था

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर इंसानियत एकता सेवा समिति की ओर से चल रहे पांच दिवसीय “परिंडा लगाओ, पक्षी बचाओ” अभियान का समापन केटीसी स्कूल सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाकर किया गया। इस अवसर एडवोकेट इब्राहीम गौरी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करना बड़ा नेक और सहरानीय कार्य है। समिति संस्थापक व अभियान संयोजक करामत खान उर्दू अदीब ने बताया कि अभियान के तहत शेखावाटी क्षेत्र में 511 से अधिक परिंडे लगाए गए,जिन स्थानों पर परिंडे लगाए गए, वहां समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं को उनके सार-संभाल की दी गई।

व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने बताया कि अभियान में अरशद खान एलटी, सुलेमान मनीहार, महबूब खान, पूर्व कमिश्नर शौकत अली खान, समिति अध्यक्ष अकबर खान, उपाध्यक्ष महमूद अली राणा, कोषाध्यक्ष रियाज अहमद खान, सहसचिव डॉ शाहरुख खान, संरक्षक सदस्य आमीन खान, संयोजक नौशाद खान, डॉ गफार, पूर्व सरपंच डॉ अयूब खान, समाजसेवी हमीद खान रिसालदार, समाजसेवी साबिर खान, समाजसेवी रहमान खान, प्रधानाध्यापक अशफाक खान, अध्यापक रफीक खान, अध्यापक वसीम अली, लेक्चरर आरिफ खान, एडवोकेट अनीस खान, गुलाम हुसैन गौरी, मो. रफीक राजगढ़िया, असलम खान, युसूफ खान, साजिद खान, ओम प्रकाश पारीक, आसिफ लुहार, हारून चौहान, शफीक मंडवारिया, अब्दुल वासिद, महमूद खान फौजी, जाकिर खान रेलवे, इकबाल खान, जावेद खान, रजाक खान, खुर्शीद खान, आबिद गौरी, अल्ताफ गौरी आदि ने सहयोगी भूमिका निभाई। मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान ने सभी का आभार जताया।

Related Articles