जयंती एवं सम्मान समारोह संपन्न, सामाजिक समानता व सद्भाव का संदेश
जयंती एवं सम्मान समारोह संपन्न, सामाजिक समानता व सद्भाव का संदेश
नीमकाथाना : नीमकाथाना क्षेत्र के गणेश्वर में डॉ भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समानता, शिक्षा और सद्भाव का संदेश दिया गया।
समारोह से पूर्व कस्बे में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ऊंट-घोड़े, डीजे और आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। समाज की बेटियों ने गौतम बुद्ध, सावित्रीबाई फुले, भगत सिंह और स्वामी विवेकानंद सहित कई महापुरुषों के चित्र हाथ में लेकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रणवीर सिंह गुढ़ा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सुरेश मोदी ने की। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश चंद खंडेलवाल, प्रदेश सचिव मंजू सैनी, जिलाध्यक्ष प्रो. जी.एन. घसिया, प्रो. नरेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे।
प्रतिभाओं का सम्मान व रक्तदान शिविर
समारोह के दौरान शिक्षा, खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय पहलवान कोमल वर्मा की माता प्रेमदेवी सहित खिलाड़ियों, मेधावी विद्यार्थियों और राजकीय सेवा में चयनित कार्मिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदाताओं का भी उत्साहवर्धन किया गया।
भामाशाहों का सहयोग
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और भामाशाहों ने खुलकर सहयोग की घोषणा की। विधायक सुरेश मोदी ने लाइब्रेरी निर्माण एवं ₹11 हजार सहयोग की घोषणा की, वहीं पूर्व सरपंच बाबूलाल सैनी ने टेंट की व्यवस्था का जिम्मा लिया। अन्य भामाशाहों ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
समारोह का संचालन प्रो. देवी प्रसाद वर्मा एवं रोहिताश मानौतियां ने किया। अंत में संस्थान पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला, साफा और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं युवा उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2129227


