मुकुंदगढ़ में बेटी की घोड़ी पर बिंदोरी, दिया समानता का संदेश
मुकुंदगढ़ में बेटी की घोड़ी पर बिंदोरी, दिया समानता का संदेश
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ में सामाजिक बदलाव की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां एक बेटी को घोड़ी पर सवार कर बिंदोरी निकाली गई। इस पहल के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटा-बेटी में भेदभाव मिटाने का संदेश दिया गया।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिला मीडिया प्रभारी अजय वर्मा नुआ ने बताया कि मुकुंदगढ़ निवासी सुरेश बेरवाल की पुत्री अंबिका के विवाह के उपलक्ष्य में यह विशेष आयोजन किया गया। 26 अप्रैल को होने वाले विवाह से पूर्व परिजनों ने परंपराओं में सकारात्मक बदलाव लाते हुए बेटी को घोड़ी पर बैठाकर पूरे मोहल्ले में बिंदोरी निकाली।
डीजे और गाजे-बाजे के साथ निकली इस बिंदोरी का जगह-जगह स्वागत किया गया। समाज के बुजुर्गों, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने बेटी अंबिका को आशीर्वाद देते हुए इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर एडवोकेट राजेंद्र बेरवाल, भागीरथ, मुकेश, प्रशांत आलड़िया, संदीप, विकास, अरविंद, सतपाल सहित कई लोगों ने परिवार को शुभकामनाएं दीं। यह पहल समाज में समानता और बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2129222


