भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए संजीवनी: जनसंपर्क कार्यालय में लगाया परिंडा
भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए संजीवनी: जनसंपर्क कार्यालय में लगाया परिंडा
झुंझुनूं : झुंझुनूं में भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “दाना-पानी परिंडा अभियान” के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कार्यालय परिसर में परिंडा लगाया गया। यह सराहनीय पहल हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य की जिला मुख्यालय टीम द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह एवं डीईओ स्काउट प्रदीप कुमार ईशरवाल के नेतृत्व में परिंडा स्थापित किया गया।
इस अवसर पर हिमांशु सिंह ने स्काउट्स एंड गाइड्स के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बेजुबान जीवों की सेवा करना समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है और हर व्यक्ति को इस दिशा में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में स्काउट एंड गाइड्स के ब्लॉक प्रभारी आशीष गुडेसर, शिक्षाविद डॉ. पितराम सिंह गोदारा, राकेश कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस पहल के माध्यम से पक्षियों के लिए पानी और दाना उपलब्ध कराकर उन्हें भीषण गर्मी से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे आमजन द्वारा भी सराहा जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2129184


