[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वैद की ढाणी के अमोलक कुमावत बने जिला सह-प्रभारी:कांग्रेस ने संगठन विस्तार के तहत मिली जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

वैद की ढाणी के अमोलक कुमावत बने जिला सह-प्रभारी:कांग्रेस ने संगठन विस्तार के तहत मिली जिम्मेदारी

वैद की ढाणी के अमोलक कुमावत बने जिला सह-प्रभारी:कांग्रेस ने संगठन विस्तार के तहत मिली जिम्मेदारी

रानौली : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में रानोली कस्बे की वैद की ढाणी निवासी अमोलक कुमावत को झुंझुनूं जिले का जिला सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश ओबीसी वर्ग के अध्यक्ष हर्षय यादव के निर्देश पर की गई है। कुमावत को यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा और पार्टी के लिए लंबे समय से किए जा रहे कार्यों को देखते हुए सौंपी गई है। इस नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुमावत को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कुमावत संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कुमावत ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करने की बात कही।

Related Articles