नालपुर में बाबा पूर्णमल मेले में 10वां सेवा शिविर शुरू:दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की युवा कर रहे सेवा, समाज सेवा और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश
नालपुर में बाबा पूर्णमल मेले में 10वां सेवा शिविर शुरू:दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की युवा कर रहे सेवा, समाज सेवा और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के नालपुर-बिस्सा में आयोजित बाबा पूर्णमल मेले के दौरान सोमवार को नवयुवक मंडल द्वारा 10वें विशाल शिविर का शुभारंभ किया गया। इस सेवा शिविर का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच शिविर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
सजावट और रोशनी से सजा शिविर स्थल
शिविर स्थल को आकर्षक रोशनी, रंगीन सजावट और धार्मिक वातावरण के अनुरूप तैयार किया गया है। बाबा पूर्णमल के जयकारों के बीच मंडल के सदस्यों ने पहुंचे श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भी नवयुवक मंडल की इस पहल की सराहना की।

युवाओं ने संभाली व्यवस्था की कमान
नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूरे आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया। पार्किंग, स्वागत, जलपान और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर युवाओं ने जिम्मेदारी संभाली। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवाओं की यह भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है।
समाज सेवा और संस्कृति संरक्षण का संदेश
यह शिविर केवल सेवा का केंद्र नहीं, बल्कि समाज सेवा, एकता और संस्कृति संरक्षण का संदेश भी दे रहा है। आयोजन ने यह साबित किया कि युवा शक्ति संगठित होकर बड़े सामाजिक कार्य कर सकती है।
इन लोगों का रहा विशेष सहयोग
इस अवसर पर मनोज, दयाराम, महेंद्र, उपसरपंच राजकपूर, रामगोपाल, प्रभु, सुनील, सुभाष, पूरण, रामकरण, रामनिवास, महेंद्र हवलदार, तेजपाल, विजय सिंह, राकेश, मुकेश, किशोरी, दीपक, हवा सिंह, राजेश, प्रवीण, विवेक, सज्जन, विजेन्द्र, किशोर, सन्मुख, विकी सहित नवयुवक मंडल बिस्सा और गांव के लोगों का सहयोग रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2129134


