पिलानी में भव्य सत्संग आयोजन, गुरु महिमा से गुंजायमान हुआ आनन्द लोक आश्रम
पिलानी में भव्य सत्संग आयोजन, गुरु महिमा से गुंजायमान हुआ आनन्द लोक आश्रम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी लोहारू बायपास स्थित आनन्द लोक आश्रम परिसर में आनन्द परमानन्द आश्रम निंगाणा (जिला भिवानी, हरियाणा) की पिलानी शाखा द्वारा सतगुरु बाबू जी साहेब के सान्निध्य में भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लेकर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
सत्संग का शुभारंभ गुरु वंदना एवं प्रवचनों के साथ हुआ, जिसमें सतगुरु ने सत्संग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में सत्संग का विशेष स्थान है, क्योंकि इसकी संगति से व्यक्ति के भीतर के विकार काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं। सतगुरु ने बताया कि जो व्यक्ति जितना अधिक समय अच्छी संगति में व्यतीत करता है, उसका जीवन उतना ही सुखमय, शांत और सफल बनता है।
अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में सतगुरु ने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें गुरु की शरण में आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भटकाव से बचने और जीवन को सही दिशा देने के लिए गुरु का मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। गुरु ही वह शक्ति है जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाती है।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति भाव से ओत-प्रोत शब्द गायन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें शब्द गायक रघुवीर थिरपाली छोटी सुरेंद्र रामपुरा राकेश पताबास प्रमोद कालोठ और सुमन लोहारू बीरबल पथरिया ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरु मां का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने बताया कि पिलानी में यह सत्संग प्रत्येक माह अमावस्या के बाद पंचमी तिथि को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। आगामी सत्संग 21 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2127426


