[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो ठिकानों पर रेड कर 6 सटोरिये पकड़े:ऑनलाइन ऐप्स और ऑफलाइन कॉलिंग के जरिए फॉर्महाउस से चला रहे थे नेटवर्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो ठिकानों पर रेड कर 6 सटोरिये पकड़े:ऑनलाइन ऐप्स और ऑफलाइन कॉलिंग के जरिए फॉर्महाउस से चला रहे थे नेटवर्क

दो ठिकानों पर रेड कर 6 सटोरिये पकड़े:ऑनलाइन ऐप्स और ऑफलाइन कॉलिंग के जरिए फॉर्महाउस से चला रहे थे नेटवर्क

चिड़ावा : आईपीएल में खेले जा रहे मैचों पर सट्टेबाजी कर रहे सटोरियों के दो ठिकानों पर झुंझुनूं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों के सट्‌टे का खुलासा किया है। ASP देवेंद्र राजावत ने बताया कि पुलिस ने चिड़ावा और सुलताना क्षेत्र में दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में लाखों रुपए के सट्टे का हिसाब-किताब और भारी मात्रा में उपकरण जब्त किए गए हैं।

कट्टो में भरे हुए जप्त किए गए उपकरण।
कट्टो में भरे हुए जप्त किए गए उपकरण।

लग्जरी फार्म हाउस से चला रहे थे नेटवर्क

पुलिस टीम ने चिड़ावा थाना क्षेत्र के भूकर फार्म हाउस में छापा मारा। यहां सटोरिये शहर से दूर एक लग्जरी फॉर्महाउस में बैठकर राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच पर सट्‌टा लगवा रहे थे। ASP देवेंद्र राजावत ने बताया कि चिड़ावा पुलिस और DST टीम ने जब फार्म हाउस की घेराबंदी की तो सटोरिये पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने मौके से रोहित, कृष्णगोपाल शर्मा, विकास शर्मा और राजेश कटारिया को गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके पास से 2 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 11 मोबाइल फोन और 2 माइक्रो स्पीकर मिले हैं। कागजों और डिजिटल रिकॉर्ड में लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब भी मिला है।

ऑनलाइन ऐप्स–ऑफलाइन कॉलिंग का इस्तेमाल

​सुलताना पुलिस और DST की टीम ने निजामपुरा इलाके में कार्रवाई की। यहां दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के मैच पर हार-जीत का दांव चल रहा था। यहां से संदीप और अनिकेत को दबोचा गया। सटोरियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 5 मोबाइल, 1 टैबलेट, 1 एलईडी टीवी बरामद हुआ है। एक रजिस्टर में सट्टे की लंबी-चौड़ी लिस्ट और लाखों का हिसाब भी दर्ज था। ​ASP राजावत ने कहा कि सटोरिये ऑनलाइन ऐप्स और ऑफलाइन कॉलिंग के जरिए सट्‌टे का नेटवर्क चला रहे थे। सट्टेबाजी के इस खेल में कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आने की संभावना है।

Related Articles