भजन संध्या से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत:प्रत्यक्षदर्शी बोला- कार पलटते हुए 15 फीट दूर खेत में गिरी; तीसरा शव एक घंटे बाद मिला
भजन संध्या से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत:प्रत्यक्षदर्शी बोला- कार पलटते हुए 15 फीट दूर खेत में गिरी; तीसरा शव एक घंटे बाद मिला
झुंझुनूं : झुंझुनूं के मंड्रेला रोड पर हुए हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहा चौथा साथी गंभीर घायल हो गया। हादसा देर रात 1 बजे झुंझुनूं-मंड्रेला रोड पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक्सीडेट इतना भयावह था कि कार पलटते हुए 15 फीट खेत में आ गई। इसमें एक युवक का शव करीब एक घंटे बाद खेत के दूसरे छोर पर मिला। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त भजन संध्या में हिस्सा लेकर झुंझुनूं लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
कार के आगे अचानक जानवर आने से हुई अनियंत्रित
धनूरी थाना अधिकारी थानाधिकारी संजय गौतम ने बताया कि झुंझुनूं के चोमालो का मोहल्ला निवासी सुनील शुक्ला (33), झुंझुनूं के रानी सती मंदिर के पास रहने वाला गौरव सैनी (21), विजय ढांड और जितेंद्र वालिया सोनासर स्थित हीरा की ढाणी गए थे। यहां पर भजन संध्या थी। देर रात भजन संध्या से चारों झुंझुनूं शहर लौट रहे थे। इसी दौरान झुंझुनूं-मंड्रेला रोड पर अचानक कोई जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में इनकी वरना कार अनियंत्रित हो गई।

उन्होंने बातया कि आस-पास के लोगों ने जानकारी दी कि कार अनियंत्रित होते ही तीन से चार बार पलटते हुए खेत में आ गई। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इनके पीछे दो से तीन कारें और थी। हादसे के बाद वे मौके पर रुके और शवों को अपनी गाड़ियों में डालकर झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचे। वहीं कार ड्राइवर जितेंद्र वालिया गंभीर घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल लाया गया था। लेकिन, हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शी बोला-दो शव कार के पास थे, तीसरा शव एक घंटे बाद मिला
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि देर रात तेज धमाके की आवाज आई तो हम दौड़कर सड़क पर आए। यहां धुल का गुब्बार उठा हुआ था। खेत में एक कार पूरी तरह से बिखरी हुई पड़ी थी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार पूरी तरह से बिखर गई है। ऐसा लग रहा था कि कार अनियंत्रित होकर हवा में उछलकर खेत में गिरी है।
क्योंकि तीन लोग कार के पास ही थे। एक का शव खेत के दूसरे छोर पर एक घंटे बाद मिला। इनके पीछे दूसरी गाड़ियों में आ रहे लोगों ने इन्हें बाहर निकाल झुंझुनूं ले गए। मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटवाया। तीनों मृतकों के शवों को झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। SHO संजय गौतम ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सड़क पर अचानक पशु आने के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने की वजह से गाड़ी कई बार पलटी और ये हादसा हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2126090


