गैंगस्टर रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग का बदमाश अरेस्ट:रंगदारी के लिए फायरिंग-मर्डर में था वांटेड, आरोपी के एक साथी को भी किया गिरफ्तार
गैंगस्टर रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग का बदमाश अरेस्ट:रंगदारी के लिए फायरिंग-मर्डर में था वांटेड, आरोपी के एक साथी को भी किया गिरफ्तार
जयपुर : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की ओर से दो वांटेड बदमाशों को अरेस्ट किया गया है। इसमें गैंगस्टर रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण गैंग का सक्रिय मेंबर (गुर्गा) व 27 मुकदमों का आदतन साथी बदमाश शामिल है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के नेटवर्क और अन्य वारदातों के खुलासे के प्रयास किए जा रहे है।
अपराधी लक्ष्मण भी गिरफ्तार
एडीजी (AGTF) दिनेश एमएन ने बताया- सुजानगढ़ के चर्चित ‘जेडीजे ज्वैलर्स’ फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह को अरेस्ट किया गया है। उसके साथ ही 27 मुकदमों का आदतन अपराधी लक्ष्मण सिंह भी पकड़ा गया है। आरोपी कृष्ण सिंह पिछले तीन साल से फरार चल रहा था।
फायरिंग व मर्डर जैसे मामलों में वांटेड था
वह गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण गैंग का सक्रिय मेंबर है। वह रंगदारी के लिए फायरिंग व मर्डर जैसे मामलों में वांटेड चल रहा था। उसके साथी बदमाश लक्ष्मण सिंह को वैशाली नगर और मकराना पुलिस ढूंढ रही थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2126089


