डूंगर बालाजी पहाड़ी पर भीषण हादसा, श्रद्धालु की दर्दनाक मौत
दर्शन को निकले श्रद्धालु की कार चट्टानों से टकराकर परिवार में मचा कोहराम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : बीदासर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। डूंगर बालाजी मंदिर जाने वाले पहाड़ी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर चट्टानों से टकरा गई और पीछे की ओर लुढ़क गई।
इस भीषण दुर्घटना में 70 वर्षीय श्रद्धालु प्रेमरतन सोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सोहनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 9 निवासी प्रेमरतन सोनी अपने परिवार के साथ बालाजी के दर्शन के लिए पहुंचे थे। वे पत्नी के साथ कार से पहाड़ी पर चढ़ रहे थे, जबकि अन्य परिजन पैदल मार्ग से ऊपर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन संतुलन खो बैठा और पत्थरों से टकराने के बाद तेज झटके के साथ पीछे की ओर लुढ़क गया।

हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर तुरंत सुजानगढ़ के बगड़िया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रेमरतन सोनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल हरफूल ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

इलाके में शोक की लहर
प्रेमरतन सोनी बीदासर के एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स व्यवसायी थे। उनके अचानक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही हादसे की खबर फैली, बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और उनके निवास पर पहुंचने लगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2204818


