[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री तरवीर हनुमानजी महाराज का विशाल मेला आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

श्री तरवीर हनुमानजी महाराज का विशाल मेला आज

श्री तरवीर हनुमानजी महाराज का विशाल मेला आज

जाजोद : ग्राम पंचायत मलिकपुर (ज्ञानपुरा) स्थित भाखड़ा वाले जोहड़े में श्री तरवीर हनुमानजी महाराज का विशाल मेला रविवार को भरेगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पुजारी महिपाल मीणा ने बताया की मंदिर को आकर्षक फूल मालाओं एवं गुब्बारों से सजाया गया है। मेले के अवसर पर शुक्रवार दोपहर सवा 12 बजे मंदिर प्रांगण में रामायण पाठ हुए। वही रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों द्बारा भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। वही मेले में रविवार शाम सवा 5 बजे से कुश्ती दंगल और विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कुश्ती प्रतियोगिताएं 101 रुपए से लेकर 2100 रुपए तक की होंगी, जिसमें नामी पहलवान आने पर 3100 रुपए तक की कुश्तियां भी होंगी। इसके अतिरिक्त, 551 रुपए से 1100 रुपए तक की ऊंट दौड़ और 101 रुपए से 251 रुपए तक की बच्चों की दौड़ भी करवाई जाएगी। तरवीर बालाजी कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें विजेता टीम को 3100 रुपए नकद तथा उपविजेता टीम को 2100 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने सभी युवा साथियों से प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग का निवेदन किया है।

Related Articles