महिला आरक्षण पर भाजपा की नीतियों के विरोध में ओबीसी कांग्रेस की सभा आज
महिला आरक्षण पर भाजपा की नीतियों के विरोध में ओबीसी कांग्रेस की सभा आज
उदयपुरवाटी : महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा द्वारा जनता में भ्रम फैलाने के विरोध में ओबीसी कांग्रेस विभाग की ओर से 26 अप्रैल को उदयपुरवाटी में सभा आयोजित की जाएगी। सभा का आयोजन शाकंभरी गेट के पास स्थित तंवर होटल परिसर में सुबह 10:30 बजे होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में अग्रणी भूमिका निभाई है। नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण कांग्रेस सरकार की ही देन बताया गया। सभा में उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, ओबीसी कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अंकलेश जाखड़, जिला प्रभारी उमराव यादव और जिलाध्यक्ष संतोष सैनी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
इस दौरान ओबीसी कांग्रेस विभाग के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि और जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी भाग लेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से सभा में पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाने और भाजपा की नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2125223


