कविता सैनी का कॉमर्स व्याख्याता पद पर चयन, भव्य अभिनंदन आयोजित
कविता सैनी का कॉमर्स व्याख्याता पद पर चयन, भव्य अभिनंदन आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
डूंडलोद : सैनीपुरा की होनहार बेटी कविता सैनी, पुत्री राजेंद्र सैनी, के कॉमर्स व्याख्याता पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शनिवार को सीताराम सैनी (नगर अध्यक्ष, राष्ट्रीय सैनी सभा) के नेतृत्व में सर्व समाज द्वारा भव्य और पारंपरिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में कविता सैनी का पुष्पहार और साफा पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया। वहीं उनके पिता राजेंद्र सैनी का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर “एक व्यक्ति एक पेड़” अभियान के संयोजक वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ (सांखू) द्वारा कविता को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और कविता सैनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मदनलाल स्वामी, महेश कुमार भादुपोता, गंगाधर किलानिया, बालचंद सैनी, बनवारी लाल सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और परिजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2204954


