[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौ सम्मान दिवस पर पदयात्रा 27 अप्रैल को:उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गौ सम्मान दिवस पर पदयात्रा 27 अप्रैल को:उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन

गौ सम्मान दिवस पर पदयात्रा 27 अप्रैल को:उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन

नवलगढ़ : राजस्थान के झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील में 27 अप्रैल को ‘गौ सम्मान दिवस’ पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर गौभक्त और गौरक्षक दल संतों के सानिध्य में पदयात्रा निकालेंगे और उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे।

यह कार्यक्रम सुबह करीब 9 बजे प्रत्येक पंचायत स्तर से शुरू होगा। सभी प्रतिभागी रामदेवरा नवलगढ़ में एकत्रित होंगे और वहां से तहसील कार्यालय तक पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे। इस यात्रा में क्षेत्र के श्रद्धालु, गौभक्त और गौरक्षक दल शामिल होंगे।

तहसील कार्यालय में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम गौ सेवा और सम्मान के लिए एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसका उद्देश्य प्रशासन के माध्यम से देश के उच्च अधिकारियों तक अपनी मांगें पहुंचाना है।

नवलगढ़ तहसील के भृगु ऋषि गौशाला के महंत योगीदास महाराज ने बताया कि यह यात्रा पूर्णतया धार्मिक होगी, जिसमें केवल भजन-कीर्तन किए जाएंगे। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की उत्तेजक, हिंसक या राजनीतिक टिप्पणी पर प्रतिबंध रहेगा।

कार्यक्रम में लोगों को शामिल करने और जागरूक करने के लिए पर्चे बांटे जा रहे हैं और हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस यात्रा में सभी धर्मों के संगठन शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्थानों पर बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं।

Related Articles