[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Weather : प्रदेश में आज सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
मौसमराजस्थानराज्य

Weather : प्रदेश में आज सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में 23 से 26 मई के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान प्रदेश में बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी-बारिश की संभावना है।

Weather : प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 7 दिनों तक 20 जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

प्रदेश में 23 से 26 मई के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान प्रदेश में बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी-बारिश की संभावना है।

इस विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 24 से 26 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आंधी-बारिश के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

किसानों के लिए एडवाइजरी जारी 

मौसम विभाग ने तेज हवा-ओलों से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई है। तेज हवाओं के कारण कमजोर इमारतों को क्षति हो सकती है।

इन जिलों में ऐसा रहा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कई स्थानों पर गर्मी का भारी प्रकोप देखने को मिला। इस दौरान चूरू में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री, धौलपुर में 45.3 डिग्री, टोंक में 45.0 डिग्री, कोटा में 44.8 डिग्री, करौली में 44.7 डिग्री, बीकानेर में 44.6 डिग्री, पिलानी में 44.4 डिग्री और जयपुर में 42.6 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77