[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : एक ही रात्री मे 08 फार्म हाउसो के लोहे के गेट चोरी करने वाले 03 आरोपी मय माल लोहे के गेट मय पिकअप के गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : एक ही रात्री मे 08 फार्म हाउसो के लोहे के गेट चोरी करने वाले 03 आरोपी मय माल लोहे के गेट मय पिकअप के गिरफ्तार

मुल्जिमानो ने अब तक करीब 50 से अधिक चोरी की वारदात करना कबुल की है।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं : एक ही रात्री मे 08 फार्म हाउसो के लोहे के गेट चोरी करने वाले 03 आरोपी मय माल लोहे के गेट मय पिकअप के गिरफ्तार, मुल्जिमानो ने अब तक करीब 50 से अधिक चोरी की वारदात करना कबुल की है।

घटना का विवरण:- 22 मई 2023 की रात्री को दौराने गश्त हजारीलाल सउनि मय कानि. विजयसिंह, कानि संदीप मय सरकारी वाहन के समय करीब 04.30 एएम पर उंटवालिया फाटक कस्बा बिसाउ के पास पहुंचे तो एक पिकअप गाडी नम्बर आरजे 10 जीए 6975 झुंझुनूं की ओर से आती हुई दिखाई दी, जिसके डाले के उपर तिरपाल लगा हुआ था, जिसको
पुलिस जाप्ता द्वारा चैक किया गया तो पिकअप के केबिन मे तीन व्यक्ति बैठे हुए थे व पिकअप के डाले पर लगे तिरपाल को हटा कर चैक किया तो डाले के अन्दर कुल 14 छोटे बडे लोहे के पुराने इस्तेमाली गेट भरे हुए थे, जिस पर गाडी चालक का नाम पुछा तो अपना नाम मोसिम पुत्र उम्मेद खां जाति कायमखानी उम्र 25 साल निवासी सहजुसर पुलिस थाना दुदवा खारा जिला चुरू व चालक के पास बैठे दोनों व्यक्तियों का नाम पता पुछा तो अपना नाम आदिल पुत्र तयुब जाति नाई मुसलमान उम्र 22 साल निवासी कालवासिया थाना भानीपुरा जिला चुरू एवं दुसरे ने अपना नाम खलील पुत्र आरिफ जाति नाई मुसलमान उम्र 23 साल निवासी वार्ड नम्बर 06, मदिना मस्जिद के पास चुरू थाना कोतवाली जिला चुरू होना बताया,
जिनसे पिकअप मे भरे लोहे के गेटो के बारे मे पुछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जो संदिग्ध एवं चोरी के प्रतित होने पर मौके पर ही जप्त कर उक्त तीनो व्यक्तियो को गिरफतार किया गया व वाहन को सीज किया गया।

आरोपीयान से गहनता से पुछताछ करने पर उक्त जप्तशुदा लोहे के गेटो मे से एक गेट राजेश कुमार पुत्र मानसिंह जाट निवासी पहाडसर तथा एक गेट जगदीश पुत्र सीताराम जाट निवासी पडाहसर, एक गेट मुरारीलाल दाधिच पुत्र सीताराम निवासी बिसाउ, एक गेट महनसर से संतोष जी पौदार के फार्म हाउस एवं एक सोखत खां पुत्र उम्मेद खां निवासी महनसर के फार्म हाउस तथा तीन गेट खासोली ग्राम मे तीन फार्म हाउसो से एक ही रात मे चोरी करना स्वीकार किया गया है। इससे पूर्व चुरू रोड बिसाउ पर रामप्रकाश बिरमी वाला के फार्म हाउस तथा दो अन्य फार्म हाउसो के ईलाका थाना बिसाउ तथा ईलाका थाना रतननगर जिला चुरू से 11 गेट लोहे के, रामगढ शेखावाटी से 16 गेट लोहे के, ईलाका थाना सरदारशहर से 14 गेट, भालेरी रोड टोल बुथ के पास से 08 गेट व 02 खिडकी चुरा कर ले जाना स्वीकार किया है। आरोपी आदतन चोरी प्रवृति के बादमाश है, जिनसे गहनता से तफतीश की जा रही है।

नाम पता आरोपीयान

  • मोसिम पुत्र उम्मेद खां जाति कायमखानी उम्र 25 साल निवासी सहजुसर पुलिस थाना दुदवा खारा जिला चुरू
  • आदिल पुत्र तयुब जाति नाई मुसलमान उम्र 22 साल निवासी कालवासिया थाना, भानीपुरा जिला चुर
  • खलील पुत्र आरिफ जाति नाई मुसलमान उम्र 23 साल निवासी वार्ड नम्बर 06, चुरू थाना कोतवाली जिला चुरू

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77