[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिट्टी से भरा डंपर पलटा, ड्राइवर गंभीर घायल:रतनगढ़ लिंक रोड पर हादसा, सुजानगढ़ रेफर किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मिट्टी से भरा डंपर पलटा, ड्राइवर गंभीर घायल:रतनगढ़ लिंक रोड पर हादसा, सुजानगढ़ रेफर किया

मिट्टी से भरा डंपर पलटा, ड्राइवर गंभीर घायल:रतनगढ़ लिंक रोड पर हादसा, सुजानगढ़ रेफर किया

छापर : गुरुवार शाम कस्बे के रतनगढ़ लिंक रोड पर मिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर किया गया है।

एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि डंपर रणधीसर से मिट्टी भरकर कस्बे की ओर आ रहा था। लिंक रोड पर एक मोड़ पर अचानक डंपर अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

हादसे में डंपर चालक धर्मपाल, निवासी बादला, झुंझुनूं, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने धर्मपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सुजानगढ़ के हाई सेंटर रेफर कर दिया।

Related Articles