[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदासर चारणान में हाई वोल्टेज से उपकरण जले:ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी, ग्रामीणों का विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

उदासर चारणान में हाई वोल्टेज से उपकरण जले:ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी, ग्रामीणों का विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश

उदासर चारणान में हाई वोल्टेज से उपकरण जले:ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी, ग्रामीणों का विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र के उदासर चारणान गांव में देर रात हाई वोल्टेज के कारण बड़ा विद्युत हादसा हो गया। विद्युत निगम की लापरवाही से दो ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी आने के बाद पूरे क्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इस घटना में दर्जनों घरों के बिजली उपकरण जल गए, जिससे ग्रामीणों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस हादसे में फ्रिज, पंखे, इन्वर्टर, मोबाइल चार्जर, एलईडी टीवी और पानी की मोटरें पूरी तरह खराब हो गईं। कई घरों के बिजली मीटर भी काले पड़ गए और काम करना बंद कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांव के निवासी खेताराम मेघवाल ने बताया कि विभाग की अनदेखी के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।

पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का जल्द सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने खराब मीटरों को तुरंत बदलने और बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारु करने की भी अपील की है।

Related Articles