ढाणी पोटलिया स्कूल से किसान सभा ने स्मार्ट मीटर हटवाया:सामान्य मीटर लगवाकर किया विरोध, बोले- गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा
ढाणी पोटलिया स्कूल से किसान सभा ने स्मार्ट मीटर हटवाया:सामान्य मीटर लगवाकर किया विरोध, बोले- गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा
सरदारशहर : भानीपुरा तहसील के ढाणी पोटलिया गांव में अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक विद्यालय में लगे स्मार्ट मीटर को हटा दिया। उन्होंने इसकी जगह सामान्य मीटर लगवाया। यह कार्रवाई स्मार्ट मीटर के विरोध में की गई।
इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा सरदारशहर के तहसील मंत्री काशीराम सारण ने कंपनी के अधिकारियों और प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा।
इस मौके पर काशीराम सारण के साथ उमाराव पोटलिया, रामचंद्र पोटलिया, हेमराज पोटलिया, प्रेम कुमार बेनीवाल, सहीराम नाई, नाथूराम सारण कानड़वास, ओमप्रकाश सारण, निरणाराम सारण, प्रभुराम सारण, रामनारायण सारण, सीताराम सारण और मोहन जांगिड़ नारावली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2122330


