एनर्जी क्रिकेट लीग का तीसरा मुकाबला खेतड़ी खंड ने सात विकेट से जीता, आज प्रसारण निगम व बुहाना के बीच खेला जाएंगा मैच
एनर्जी क्रिकेट लीग का तीसरा मुकाबला खेतड़ी खंड ने सात विकेट से जीता, आज प्रसारण निगम व बुहाना के बीच खेला जाएंगा मैच
खेतड़ी नगर : केसीसी के नेहरू मैदान में चल रही छह दिवसीय एनर्जी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरूवार को खेतड़ी खंड व खेतड़ी नगर के बीच खेला गया। तीसरे दिन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एक्सईएन मोहनाला स्वामी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केसीसी प्रोजेक्ट ओफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना, सचिव राजवीर सिंह मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का प्रारंभ करवाई।
संजीव गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता का तीसरा मुकबला गुरूवार को खेतड़ी खंड व खेतड़ी नगर के बीच खेला गया। खेतड़ी नगर ने पहले बलेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाएं जवाब में खेतड़ी खंड ने 8.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हंसराज ने 13 गेंदों में 36 रन बनाकर नॉट आउट रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
खेतड़ी खंड ने सात विकेट से मैच जीत लिया। खेतड़ी खंड के राकेश ने 31 रन बनाएं वही दो विकेट लेने पर मैन ऑफ दा मैच चुना गया। प्रतियेागिता का चौथा मुकाबला शुक्रवार को प्रसारण निगम व बुहाना के बीच खेला जाएंगा। इस मौके हायक अभियंता खेतड़ी टाउन बृजपाल, मनीराम, सहायक अभियंता खेतड़ी नगर सुरेंद्र सैनी, आनंद कुमार लामोरिया आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2122306


