पिलानी के लीखवा गांव में चोरी : पांच ताले तोड़कर नकदी व जेवरात पार, शादी में गया था परिवार
पिलानी के लीखवा गांव में चोरी : पांच ताले तोड़कर नकदी व जेवरात पार, शादी में गया था परिवार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लीखवा निवासी राजवीर सिंह शेखावत पुत्र भगवान सिंह 18 अप्रैल को परिवार सहित भिवानी के लेग्या गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर से निकलने से पहले उन्होंने पूरे मकान को ताला लगाकर सुरक्षित किया था।
लेकिन 22 अप्रैल को जब परिवार वापस लौटा तो घर में लगे पांचों ताले टूटे हुए मिले और अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। घर के सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दो कमरों में रखी अलमारियों, बेड, तीन सूटकेस, चार बक्सों और ड्रेसिंग टेबल को खंगाल कर हाथ साफ कर दिया।

चोरी में तीन गुल्लकों से करीब 30 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन मंगलसूत्र, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, दो चांदी की चेन, दो जोड़ी चांदी के कड़े, दो जोड़ी पैरों की छड़, एक चांदी का नारियल और सात चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पीपली चौकी से हेड कांस्टेबल संजय कुमार और अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इधर घटना की जानकारी मिलने पर लीखवा सरपंच सूबेदार बच्चन सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरी की घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2121068


