[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता में विश्व पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता में विश्व पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता में विश्व पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

खेतड़ी : एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता में विश्व पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. दाऊ लाल बोरा जिला समन्यवक उनन्त भारत अभियान नई दिल्ली, विशिष्ठ अतिथि शिमान्त कुमार रिसर्च स्कॉलर UBA GB पोदार कॉलेज, नवलगढ़, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मोहित सक्सेना व कार्यक्रम संचालन डॉ. सन्तोष सैनी, डॉ. सुनिल सैनी ने किया ।

 जिसमे विद्यालय परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसमें छात्रों ने पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। इसके बाद विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जैसे-पोस्टर प्रतियोगिता व भाषण । छात्रों ने अपने सुंदर पोस्टरों के माध्यम से “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ” का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संस्था प्रधान डॉ. मोहित सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है और इसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्य अतिथि डॉ. दाऊ लाल बोरा छात्रों को प्लास्टिक का कम उपयोग करने, जल संरक्षण करने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। अंत में, सभी छात्रों ने पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली और विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस प्रकार विश्व पृथ्वी दिवस का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर  संध्या शर्मा, मनोज सैनी, हिमांशु कुमावत, पूजा कुमारी, अशोक कुमार, मुकेश कुमारी, कमल सैनी, मधु सैनी, मुनीष कुमार, सुमन शर्मा, रिया शमी, दीपा स्वामी, मनीषा देवी, कैलाश सैनी, मुस्कान निर्वाण, राजेश कुमार, मोनीशा, प्रेम कुमार, राज कुमार, मनोज मेहरड़ा, दिनेश चौहान, रमेश सैनी, देवकिनन्दन, आशा देवी, मुन्नी देवी, मधुर जयदिया, श्वेता, अल्का सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

देखे फोटो 

Related Articles