[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता का झुंझुनूं में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता का झुंझुनूं में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता का झुंझुनूं में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने झुंझुनूं शहर का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान शहर में व्याप्त गंदगी, कचरा संग्रहण में अनियमितता और बाग-बगीचों की खराब स्थिति पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

बैठक के दौरान गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तर पर कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा जाएगा।

12000 घरों से नहीं उठ रहा कचरा
समीक्षा में सामने आया कि शहर के लगभग 40 हजार घरों में से केवल 28 हजार घरों से ही कचरा उठाया जा रहा है, जबकि करीब 12 हजार घर अभी भी इस सुविधा से वंचित हैं। गुप्ता ने निर्देश दिए कि प्रत्येक 400 घरों पर एक वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जब तक 100% घरों से कचरा संग्रहण नहीं होगा, ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाए।

बाग-बगीचों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी
निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित बगीचों में गंदगी, प्लास्टिक कचरा, खराब झूले, बंद फव्वारे और अनुपयोगी सामान बिखरा मिला। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि 24 घंटे में सभी कमियों को दूर कर जियो-टैग फोटो के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही दीवारों पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और बगीचों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।

जीएसटी कार्यालय बना उदाहरण
निरीक्षण के दौरान जीएसटी विभाग के स्थानीय कार्यालय का भी दौरा किया गया, जहां स्वच्छता, जल संरक्षण और सौर ऊर्जा के उपयोग की उत्कृष्ट व्यवस्था पाई गई। गुप्ता ने उमेश जालान और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य विभागों को इससे प्रेरणा लेने की बात कही।

गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य करें।

Related Articles