बीदासर में आरएएस में सफल होने पर संजू व सुधांशु का सम्मान
बीदासर में आरएएस में सफल होने पर संजू व सुधांशु का सम्मान
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के कोदेसर ग्राम पंचायत के बीदासर गांव के दो युवकों ने प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संजू गोदारा पुत्र जसराम गोदारा का चयन आरएएस-2024 की परीक्षा में 397वीं रैंक व सुधांशु पारीक पुत्र घनश्याम पारीक का चयन आरएएस -2024 की परीक्षा में 438वीं रैंक के साथ हुआ है। संजू गोदारा वर्तमान में चंदवा पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं गोदारा ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के स्वयं अध्ययन (सेल्फ स्टडी) के माध्यम से यह सफलता अर्जित की, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
दोनों युवकों की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने उनका सम्मान कर खुशी जताई। ग्रामीणों ने दोनों युवकों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की जा सकती है, जिसका उदाहरण गोदारा व पारीक परिवार ने प्रस्तुत किया है।
इस मौके पर रामलाल शिक्षण संस्थान के संस्थापक मनफूल सिंह श्योराण, मानवाधिकार विकास संघ के जिला महासचिव संदीप शेखावाटी, भगत सिंह नव युवक मंडल अध्यक्ष कमल पारीक, संजय कुलहरी, सोहनलाल बुडानिया आदि मौजूद रहे। मंच संचालन जय व कुलदीप कुलहरी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2120868


