[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं इलाके में गर्मी दिखाने लगी तेवर, पारा तेजी की ओर, दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं इलाके में गर्मी दिखाने लगी तेवर, पारा तेजी की ओर, दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल

निराधनूं इलाके में गर्मी दिखाने लगी तेवर, पारा तेजी की ओर, दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल

निराधनूं : निराधनूं सहित इलाके में गर्मी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। खासकर दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों का घरों और दुकानों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इलाक़े में तेज गर्मी के चलते सड़कें सुनसान नजर आ रही है। पंच इकबाल खोखर वहीं का कहना है कि गर्मी अब अपना तेवर दिखाने लगी है।

वहीं ग्रामीण जन लूं से बचने के लिए खासकर राबड़ी का सेवन करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा गने का ज्यूस व नीबू पानी का सेवन भी कर रहे हैं। दोपहर में बहुत जरूरी काम हों तो ही घर से सिर पर कपड़ा ओढ़कर ही निकलना चाहिए। सुबह घर से ख़ाली पेट नहीं निकलना चाहिए कुछ न कुछ खाकर ही निकलना चाहिए और थोड़े थोड़े अंतराल में पानी पीते रहना चाहिए। लूं की चपेट में आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श कर इलाज करवाना चाहिए।

Related Articles