मोबाइल झपटा और तीन हजार में बेचा , झुंझुनू से पुलिस ने किया बरामद
लोकेशन ट्रैकिंग और सतर्क सूचना से खुला मामला, आरोपी की तलाश जारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : शहर के अर्जुन क्लब क्षेत्र में 17 मार्च की रात करीब 7:30 बजे वार्ड नं. 20 में बच्चे से मोबाइल छीनकर फरार हुए झपटमार के मामले में सरदारशहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया। तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने झुंझुनू से मोबाइल रिकवर कर पीड़ित को वापस सौंप दिया। इस कार्रवाई से पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्यशैली सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और घर के बाहर खड़े बच्चे से बातचीत करने के बहाने मोबाइल मांग लिया। जैसे ही मोबाइल उसके हाथ में आया, वह तुरंत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सरदारशहर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी बच्चे के हाथ से मोबाइल लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। जांच की जिम्मेदारी कांस्टेबल राकेश गोदारा को सौंपी गई। तकनीकी टीम की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की गई, जो झुंझुनू में मिली।
कांस्टेबल राकेश गोदारा के अनुसार, आरोपी ने मोबाइल मात्र तीन हजार रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया था। संबंधित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि एक युवक उसके पास आया और पैसों की जरूरत बताते हुए मोबाइल तीन हजार रुपये में दे गया, जिस पर उसने पैसे दे दिए। इसी दौरान सुधेश सोनी के पास चोरी हुए मोबाइल में नई सिम डालने से संबंधित एक मैसेज प्राप्त हुआ। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने झुंझुनूं से मोबाइल बरामद कर लिया।
बरामद मोबाइल को पुलिस ने सुधेश सोनी को थाने बुलाकर सौंप दिया है। वहीं आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।पुलिस की सराहनीय भूमिका इस पूरे घटनाक्रम मेंः सरदारशहर पुलिस, विशेष रूप से कांस्टेबल राकेश गोदारा की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सटीकता काबिले-तारीफ रही। समय रहते लोकेशन ट्रैक कर मोबाइल बरामद करना पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2120843


