सूरसागर जोहड़ में भड़की आग दमकल ने पाया काबू
तेज गर्मी में लगी आग, समय रहते बुझी - टला बड़ा हादसा
बिसाऊ : कस्बे के सूरसागर जोहड़ क्षेत्र में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। तेज गर्मी और सूखी झाड़ियों के कारण आग ने देखते ही देखते करीब 100 मीटर के दायरे में विकराल रूप ले लिया। पुलिस थाना के एएसआई इंद्राज सिंह द्वारा सूचना मिलने पर रामगढ़ से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पालिका के राकेश झाझड़िया, पुलिस जवान राकेश कुमार एवं दमकल कर्मियों की तत्परता से समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। प्रशासन की सक्रियता के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2120836


