किसान सभा ने पहलगाम शहीदों को दी श्रद्धांजलि:यमुना जल समझौते की मांग पर कर रहे हैं धरना, आंदोलन जारी रखने का लिया संकल्प
किसान सभा ने पहलगाम शहीदों को दी श्रद्धांजलि:यमुना जल समझौते की मांग पर कर रहे हैं धरना, आंदोलन जारी रखने का लिया संकल्प
चिड़ावा : चिड़ावा-खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 842वें दिन भी जारी रहा। यह धरना यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर लगातार चल रहा है। धरने में ताराचंद तानाण, राकेश कुमार यादव, बजरंग लाल बराला, सतपाल चौधरी, दरिया सिंह धायल नरहड़, सुनीता सांई पंवार, बनवारी लाल चाहर, विशंभर दयाल शर्मा, रणधीर सिंह ओला, कपिल तेतरवाल, सज्जन कुमार चाहर, प्रभु राम सैनी और प्रताप सिंह भास्कर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
इस दौरान पिछले वर्ष 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमला में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित किसानों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को नमन किया।
1 मई को शहीद देवकरण झाझड़िया को दी जाएगी श्रद्धांजलि
चिड़ावा तहसील कमेटी के संयोजक दरिया सिंह धायल नरहड़ ने बताया कि हर महीने की पहली तारीख को शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाती है। इसी क्रम में 1 मई को सुबह 11 बजे बुडानिया गांव में शहीद देवकरण झाझड़िया की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
आंदोलन जारी रखने का लिया संकल्प
धरने के दौरान वक्ताओं ने सरकारों पर पानी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि इच्छाशक्ति होती तो शेखावाटी क्षेत्र में सिंचाई का पानी आने में 32 वर्ष का लंबा समय नहीं लगता। किसान सभा ने स्पष्ट किया कि 1994 के यमुना जल समझौते को लागू करवाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और सरकार को शेखावाटी क्षेत्र को सिंचाई एवं पीने का पानी उपलब्ध कराना ही होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2120658


