पूर्व सांसद बोलीं- ‘जनविरोधी मानसिकता का जवाब देगी जनता’:विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति का परिणाम, नारी शक्ति वंदन अधिनियम अटकाया
पूर्व सांसद बोलीं- 'जनविरोधी मानसिकता का जवाब देगी जनता':विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति का परिणाम, नारी शक्ति वंदन अधिनियम अटकाया
झुंझुनूं : नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026′ को लेकर पूर्व सांसद संतोष अहलावत और भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षनी कुलहरी ने केंद्र सरकार के इस कदम को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर बताया। वहीं विपक्षी दलों पर इस बिल के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने का कड़ा आरोप लगाया। दोनों नेता सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर रही थीं।
बोलीं- जनविरोधी मानसिकता का जवाब देगी जनता
पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाए गए इस ऐतिहासिक बिल का पारित न हो पाना विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति का परिणाम है। यह बिल केवल महिलाओं को आरक्षण देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प है।
लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी दल केवल राजनीति के चलते इसमें अड़ंगे लगा रहे हैं। जनता इनकी इस जनविरोधी मानसिकता को देख रही है। अहलावत ने कहा कि भाजपा महिला शक्ति को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और विपक्ष के किसी भी विरोध से पीछे नहीं हटेगी।
अधिनियम महिलाओं की आवाज बुलंद करता
भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षनी कुलहरी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की आवाज को और बुलंद करता। कुलहरी ने कहा कि भाजपा संगठन की प्रत्येक महिला कार्यकर्ता इस संदेश को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में महिलाएं न केवल घर, बल्कि देश की नीति निर्धारण में भी अग्रणी भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर अरुणा सिहाग (प्रदेश महामंत्री, महिला मोर्चा), किरण चौधरी, लोकेश मील, रवि लाम्बा, नगर महामंत्री, दीपक स्वामी (ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष), ललित जोशी (जिला मीडिया प्रभारी) आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2120634


