लक्ष्मणगढ़ में दूध जांच शिविर, खुले दूध के नमूने लिए:दो नमूनों में पानी की मिलावट मिली, सरस डेयरी ने चलाया अभियान, उपभोक्ताओं को किया जागरूक
लक्ष्मणगढ़ में दूध जांच शिविर, खुले दूध के नमूने लिए:दो नमूनों में पानी की मिलावट मिली, सरस डेयरी ने चलाया अभियान, उपभोक्ताओं को किया जागरूक
लक्ष्मणगढ़ : पलसाना सीकर एवं झुंझुनूं जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ पलसाना (सरस डेयरी) ने लक्ष्मणगढ़ में ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया। तारा सरस पार्लर, मोदी कॉलेज के सामने लगाए गए इस शिविर में उपभोक्ताओं से खुले दूध के नमूने लेकर जांच की गई।
इस दौरान कुल 14 दूध के नमूनों की जांच की गई, जिनमें से दो नमूनों में निर्धारित मानकों से अधिक पानी पाया गया। डेयरी के प्रबंध निदेशक (एमडी) एलसी बलाई ने बताया कि निजी दूध विक्रेताओं द्वारा दूध में पानी की मिलावट की शिकायतें अक्सर मिलती रहती हैं।
इस कार्यक्रम में गुण नियंत्रण शाखा से मुकेश कुमार सैनी और विश्वेंद्र सिंह, और विपणन शाखा से पंकज सैन और नीरज उपस्थित रहे।
डेयरी ने सूचित किया है कि अभियान के तहत अगला शिविर फतेहपुर बस स्टैंड पर सुबह 7 से 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उपभोक्ता वहां अपने दूध के नमूने निशुल्क जांच के लिए ला सकते हैं। जांच के लिए दूध का कच्चा (बिना गर्म किया हुआ) और साफ कांच की बोतल में होना जरूरी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2119798


