खेल मैदान बना ‘गंदे पानी का तालाब’: खिलाड़ियों का अभ्यास ठप, प्रशासन के खिलाफ आक्रोश
खेल मैदान बना 'गंदे पानी का तालाब': खिलाड़ियों का अभ्यास ठप, प्रशासन के खिलाफ आक्रोश
सादुलपुर : शहर के बहल रोड स्थित खेल मैदान इन दिनों बदहाली का शिकार हो गया है। गंदे पानी के भराव के कारण यह मैदान अब “गंदे पानी की गैनाणी” में तब्दील हो चुका है, जिससे खिलाड़ियों का अभ्यास पूरी तरह ठप पड़ गया है और उनमें भारी आक्रोश है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि शहर में गंदे पानी की निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सीधे मैदान में जमा हो रहा है। कभी खिलाड़ियों और आमजन की गतिविधियों से गुलजार रहने वाला यह मैदान अब अपनी पहचान खोता नजर आ रहा है। एडवोकेट राकेश पूनिया ने बताया कि वर्ष 2016-17 में मोहल्ले के लोगों ने प्रयास कर माध्यमिक शिक्षा विभाग से 13.65 लाख रुपये की स्वीकृति लेकर मैदान का विकास कराया था, जिसमें 400 मीटर ट्रैक का निर्माण भी शामिल था।

इसके अलावा नगर पालिका द्वारा दो कमरे और पानी का कुंड बनाया गया तथा सांसद कोटे से 7 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी का निर्माण कराया गया था। तत्कालीन एसडीएम के सहयोग से अतिक्रमण भी हटाया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले जहां खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करते थे और आसपास के लोग सुबह-शाम टहलने आते थे, वहीं अब मैदान गंदगी के कारण बेकार पड़ा है। एडवोकेट पूनिया, हुक्मीचंद, सुल्तान सिंह, मुंशीराम और रामनिवास पूनिया सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह मैदान विद्यार्थी आश्रम समिति के अधीन है, लेकिन विभागीय अनदेखी के चलते इसकी स्थिति खराब हो गई है।
लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में लगातार हो रहे तबादलों के कारण कोई भी कार्य स्थायी रूप से नहीं हो पा रहा है, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गंदे पानी की निकासी, मैदान की सफाई और शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2119787


