[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार कार का कहर: चार वाहनों को टक्कर मार हाईटेंशन पोल से टकराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

तेज रफ्तार कार का कहर: चार वाहनों को टक्कर मार हाईटेंशन पोल से टकराई

तेज रफ्तार कार का कहर: चार वाहनों को टक्कर मार हाईटेंशन पोल से टकराई

सुलताना : क्षेत्र के मुख्य सड़क से चिड़ावा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार गैस एजेंसी के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दो ओर चिड़ावा की और जा रहे एक वाहन को टक्कर मारते हुए ग्यारह केवी के हाईटेंशन लाइन के खंभे से जा टकराई। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए गनीमत रही किसी को कोई चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को हेरियर कार सुलताना से चिड़ावा की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर गैस एजेंसी के सामने खड़ी एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन चालक का कार पर नियंत्रण नहीं रहा और इसके बाद कार चिड़ावा की ओर जा रही एक एल्टो कार से भी भिड़ गई और फिर सड़क किनारे खड़े एक मिनी टेंपो से टकरा गई।

तीन वाहनों से टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क के किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे से जा लगी। टक्कर इतनी भीषण थी जिससे खंभा पूरी तरह टूट गया। टक्कर के तुरंत बाद बिजली गुल हो गई वरना बड़ा हादसा घटित्त हो सकता था। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और सुलताना थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसआई बनवारी लाल, आसूचना अधिकारी दिनेश कुमार एवं कांस्टेबल जोगेंद्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेकर जरूरी जानकारियां जुटाई और क्रेन की मदद से वाहनों को मुख्य सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। हादसे को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles