1050 घरों में एक महीने से नहीं आ रहा पानी:PHED कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, लोग बोले- खारा पानी पीने को मजबूर
1050 घरों में एक महीने से नहीं आ रहा पानी:PHED कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, लोग बोले- खारा पानी पीने को मजबूर
सरदारशहर : सरदारशहर ग्राम पंचायत काकलासर के तीन गांव काकलासर, उदासर बीदावतान और छाजूसर के 1050 घरों में पिछले एक महीने से आपणी योजना का पानी नहीं आ रहा है। इससे ग्रामीण खारा पानी पीने को मजबूर हैं। इसी समस्या को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने राजेंद्रसिंह छाजूसर के नेतृत्व में सरदारशहर स्थित आपणी योजना कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध में ‘सदबुद्धि’ के लिए भजन-कीर्तन
ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक कार्यालय के सामने धरना दिया और ‘सदबुद्धि’ के लिए भजन-कीर्तन भी किया। राजेंद्रसिंह छाजूसर ने आरोप लगाया कि सरदारशहर आपणी योजना के अधिकारी पानी की सप्लाई ठीक नहीं कर रहे हैं, ताकि गांवों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति कर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा सके।
ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए नियमित पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की। उन्होंने बताया कि घरों में पानी जमा करने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।
एईएन बोले- कल से चालू होगी सप्लाई
इस संबंध में एईएन पवन कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पानी की सप्लाई कल से चालू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आपणी योजना की पाइपलाइन में जहां भी लीकेज हैं, उन्हें ठीक कर पूरी क्षमता से पानी की आपूर्ति की जाएगी, जिससे भविष्य में कोई दिक्कत नहीं होगी।
धरना प्रदर्शन की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सरदारशहर-चूरू मुख्य सड़क पर धरना देकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर धीरूसिंह राठौड़, श्रवणनाथ, पवन कुमार नायक, रणजीतसिंह, श्रवणसिंह, पूर्व सरपंच राजेंद्र चांदेल, तारूनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2116469

