श्रीमाधोपुर में दो नाबालिग बच्चियों का बाल विवाह रुकवाया:प्रशासन ने कोर्ट से इंजंक्शन ऑर्डर जारी करवाकर परिजनों को पाबंद किया
श्रीमाधोपुर में दो नाबालिग बच्चियों का बाल विवाह रुकवाया:प्रशासन ने कोर्ट से इंजंक्शन ऑर्डर जारी करवाकर परिजनों को पाबंद किया
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर (सीकर) में प्रशासन ने दो नाबालिग बच्चियों का बाल विवाह रुकवा दिया। यह कार्रवाई जिले में पहली बार कोर्ट से इंजंक्शन ऑर्डर जारी करवाकर की गई।
जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को बाल विवाह की सूचना मिलने पर श्रीमाधोपुर थाना पुलिस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम और गायत्री सेवा संस्थान के फील्ड कॉर्डिनेटर अभिषेक बगड़िया मौके पर पहुंचे थे। उस समय विवाह की तैयारियां चल रही थीं। टीम ने परिजनों को बच्चियों के बालिग होने तक विवाह न करने के लिए पाबंद किया था।
इसके बावजूद, 19 अप्रैल को वापस बाल विवाह की सूचना मिली। इस पर प्रशासन ने तत्काल सख्ती बरतते हुए कार्रवाई की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बाल अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के समन्वय से न्यायालय से इंजंक्शन ऑर्डर जारी करवाया गया।
इंजंक्शन ऑर्डर जारी होने के बाद श्रीमाधोपुर न्यायालय में दोनों बच्चियों के माता-पिता को फिर से पाबंद किया गया। सोमवार को एक बार फिर टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को भविष्य में बाल विवाह न करने की सख्त हिदायत दी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2116469


